भारत ने कहा कि कसाब को नहीं सौंपेगे

भारत ने स्पष्ट किया है कि आमिर अजमल कसाब और उसके साथी फ़हीम अंसारी को पाकिस्तान को नहीं सौंपा जाएगा. विदेश सचिव निरूपमा राव ने रविवार को साफ़ किया कि कसाब पर भारत में मुक़दमा चल रहा है और मामले की सुनवाई भी हो चुकी है और फ़ैसला तीन मई को आने की संभावना है,
उनका कहना था कि कसाब और फ़हीम अंसारी को पाकिस्तान को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता.
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने आमिर अजमल क़साब और फ़हीम अंसारी की गिरफ़्तारी के लिए इंटरपोल का दरवाज़ा खटखटाया है और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है.
पाकिस्तान की माँग
इंटरपोल का दरवाज़ा खटखटाने के बारे में विशेष सरकारी वकील मलिक रब नवाज़ मून ने अदालत में जानकारी दी थी.
पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी 26/11 हमलों की सुनवाई चल रही है.
अदालत में लश्करे तैबा के शीर्ष चरमपंथी माने जाने वाले ज़की उर रहमान लखवी के ख़िलाफ़ भी मामला चल रहा है.
लाहौर हाई कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में सात संदिग्धों के ख़िलाफ़ मामले को क़साब और फ़हीम अंसारी से अलग नहीं किया जा सकता.
अदालत की कार्यवाही के दौरान ही इंटरपोल से संपर्क की बात सामने आई.
हालाँकि इस मामले पर बचाव पक्ष का ये कहना था कि क़साब और फ़हीम अंसारी फ़रार नहीं है बल्कि वे भारतीय अधिकारियों के क़ब्ज़े में हैं.












Click it and Unblock the Notifications