जम्मू-कश्मीर: 'ऑपरेशन खोज' में मारे गए 16 आतंकी
जम्मू।
पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर से लगातार घुसपैठ की खबरें मिल रही हैं। पाकिस्तानी आतंकी सेना की नजर बचा कर अक्सर भारतीय सीमा में प्रवेश करने में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इन आतंकियों को पकड़ने के उद्देश्य से और घाटी में अमन-चैन कायम रखने के मकसद से सेना पिछले कुछ दिनों से राजौरी जिले के आस-पास के इलाकों में एक अभियान चला रही थी। id="toptextpromo">पिछले
सप्ताह से जारी यह कार्रवाई हाल के वर्षो में आतंकियों के खिलाफ की गई सबसे बड़ी कार्रवाई रही है। एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने बताया कि इस कार्रवाई का नाम 'ऑपरेशन खोज' रखा गया था। यह अभियान 27 मार्च को शुरू हुआ था और दो अप्रैल तक चला। इस एक सप्ताह के दौरान आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के 16 आतंकी मारे गए वहीं छह जवानों को भी अपनी जान गवानी पड़ी है। सेना ने आतंकियों के पास से सैटेलाइट फोन, एके-47 राइफल्स भी बरामद किए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सैन्य
कमांडर के मुताबिक "हाल के वर्षो में राजौरी जिले का यह एक सबसे बड़ा अभियान था। सेना ने समय के भीतर त्वरित कार्रवाई की और आतंकियों को इलाके में आगे बढ़ने से पहले ही मार गिराया।" उन्होने कहा "इन कार्रवाइयों के दौरान हमने चार अलग-अलग मुठभेड़ों में सभी 16 आतंकियों को मार गिराया। यह सफलता जम्मू एवं कश्मीर की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित अन्य अर्धसैनिक बलों के सहयोग से संभव हो पाई।"











Click it and Unblock the Notifications