उत्पीड़न में भी नंबर वन बन रही 'फेसबुक'

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक दुनिया भर की सोशल साइट्स में पहले नंबर पर है। एक पुलिस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लगातार ऐसे आपराधिक मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है जिनमे किसी ना किसी तरह फेसबुक का इस्तेमाल किया गया है। एक साल से भी कम समय के भीतर ऐसे मामलों में 346 फीसदी का इजाफा हुआ है।

नॉटिंघमशायर पुलिस के पास अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 तक इस तरह के 58 मामले सामने आए जिसमें फेसबुक का इस्तेमाल किया गया था जबकि पिछले साल इससे संबंधित केवल 13 मामले सामने आए थे। इस तरह के मामलों में इस साल छह लोगों को आरोपी बनाया गया जबकि पिछले साल यह संख्या तीन थी।

वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके" ने डिटेक्टिव सार्जेट हैरी परसोनेज के हवाले से लिखा है कि फेसबुक के माध्यम से उत्पीड़न की घटनाओं में सबसे तेजी से इजाफा हुआ है। कुल 58 मामलों में से 36 उत्पीड़न के हैं। जबकि वेबसाइट के एक प्रवक्ता के मुताबिक यह कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि पिछले 20 महीनों के दौरान वेबसाइट यूजर्स की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

उनके अनुसार, "दुनिया भर में फेसबुक यूजर्स की तादाद अगस्त 2008 से फरवरी 2010 के बीच 10 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ तक पहुंच गई है। " वह कहते हैं कि मोबाइल फोन, ई मेल जैसे माध्यमों के विस्तार के साथ जिस अनुपात में अपराध बढ़ा है लगभग उसी अनुपात में फेसबुक की पहुंच बढ़ने से इससे संबंधित अपराधों में इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+