जनगणना 2011 में प्रधानमंत्री का विवरण दर्ज
स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कराने के बाद सिंह ने कहा, "भारत की जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा सांख्यिकीय कार्य है। इसके कुछ आंकड़े आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं और ये योजना और विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग देते है।"
प्रधानमंत्री ने जनता से जनगणना में हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए कहा, "यह सुनिश्चित किया जाए कि हमारा हरेक नागरिक जनगणना में उपयुक्त तरीके से गिना जाए और यह गणना हमारे विकास की योजना बनाने के लिए सूचना के भंडारघर का काम करेगी।"
देश की 15वीं जनगणना दो चरणों में की जाएगी। इसमें जनसंख्या और आर्थिक गतिविधियों, साक्षरता और शिक्षा, आवास और आवासीय सुविधाओं, शहरीकरण, मातृ और शिशु मृत्युदर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, भाषा, धर्म और प्रवास के बारे में आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा।
जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में घरों की गिनती होगी और दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। अगले साल तक करीब 25 लाख जनगणना अधिकारी 7,000 से अधिक कस्बों और 600,000 से अधिक गांवों में रहने वालों के आंकड़ें एकत्र करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications