मास्को: चेचेन विद्रोहियों ने ली धमाकों की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि रूस में हमले जारी रहेंगे। इमारोव ने कहा कि कॉकेशस क्षेत्र में रूसी सुरक्षा बलों द्वारा चेचेन नागरिकों की हत्या के खिलाफ उन्होंने यह कदम उठाया था। गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे।
पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 39 लोग मारे गए और 95 घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications