उत्तर प्रदेश में झड़प, 10 घायल
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) राजीव मेहरोत्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि क्षेत्र में हालात पूरी तरह से काबू में लेकिन तनावपूर्ण है। ऐहतियातन तनावग्रस्त इलाके में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना जिले के खतौली थाना क्षेत्र स्थित ठाकन चौक की है, जहां बुधवार को एक व्यक्ति रिक्शे में कुछ पाइप लादकर जा रहा था। मोड़ पर पाइप दूसरे समुदाय के व्यक्ति से टकरा गया, जिस पर झ्झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते इसने हिंसक झ्झड़प का रूप ले लिया।
दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकी और गोलीबारी की। इस हिंसक झ्झड़प में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेहरोत्रा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। मेहरोत्रा ने कहा कि फिलहाल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications