बच्चों के शोषण से तत्काल निपटने की जरुरत : विशेषज्ञ
दुबई फाउंडेशन फार वूमेन एंड चिल्ड्रेन (डीएफडब्ल्यूएसी) की तरफ से बुधवार को 'बचपन बचाओ अभियान' शुरू किया गया। इस अभियान में समाज के सबसे कम उम्र के सदस्यों को शोषण से बचाने के बारे में चर्चा की जाएगी।
समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' के मुताबिक यह अभियान पूरे अप्रैल में चलाया जाएगा, जिसे 'यौन हमले और बच्चों के दुरुपयोग के बारे में जागरुकता' का रूप दिया गया है।
डीएफडब्ल्यूएसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अफरा-अल-बास्ती ने कहा कि समाज में बच्चों के शोषण को वर्जित किया गया है और इसे तत्काल रोके जाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications