खाड़ी में अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के कमान से जारी एक बयान में कहा गया है, "अमेरिकी विमानवाहक पोत 'यूएसएस ड्विट डी आईजनऑवर' पर तैनात कैरियर एयरबोर्न अर्ली वार्निग स्क्वोड्रन (वीएडब्ल्यू) का एक ई-2सी हाकी 31 मार्च को लगभग 2.00 बजे समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान उत्तरी अरब सागर में उड़ान पर था।"
बयान में कहा गया है, "चालक दल के चार सदस्यों में से तीन को बरामद कर लिया गया है। चालक दल के चौथे सदस्य की तलाश और बचाव कार्य फिलहाल जारी है।"
बयान के अनुसार ई-2सी सिमान ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम (ओईएफ) में हिस्सा लेकर लौट रहा था। उसी दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी महसूस की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications