ऊर्जा सुरक्षा के लिए रणनीति की जरूरत : देवड़ा

मेक्सिको के शहर केनकुन में बुधवार को 12वें आईईएफ मंत्रियों के सम्मेलन में मानव विकास में ऊर्जा की भूमिका संबंधी एक सत्र में उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के सामने आज एक चुनौती है कि वे किस प्रकार सस्ते दामों में और पर्यावरण-हितैषी ढंग से ऊर्जा के आधुनिक तरीकों तक अपने सभी नागरिकों की पहुंच बनाएं।

देवड़ा ने कहा कि इस समस्या के समाधान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की काफी गुंजाइश है और इसमें राष्ट्रीय सरकारों को निस्संदेह सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों को मानव संसाधन विकास और संस्थागत क्षमता का निर्माण का समर्थन करने के अलावा विकासशील देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता भी उपलब्ध करानी चाहिए।

देवड़ा ने यह भी कहा कि ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता के सामने राष्ट्रीय सीमाएं महत्वहीन हैं। इसके लिए सभी हितधारकों, विकसित और विकाशील देश, अंतर्राष्ट्रीय वित्त संस्थाओं, अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संस्थाओं, सरकार और निजी निगमों को संयुक्त और समन्वित प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस विशाल कार्य में अपने प्रयासों और विशेषज्ञताओं को जुटाने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+