आंतरिक सुरक्षा मजबूत बनाने की जरूरत: सेनाध्यक्ष

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारा अंदरूनी स्वास्थ्य (सुरक्षा) बहुत आवश्यक है। जब तक हमारी आंतरिक सुरक्षा पर्याप्त नहीं होगी , तब तक हम बाहरी चुनौतियों का भी बखूबी सामना नहीं कर सकेंगे।" सिंह ने कहा, "इसके लिए हमें अपने बुनियादी मूल्यों और लोकाचार की ओर ध्यान देना होगा।" उनसठ वर्षीय सिंह ने बुधवार को थल सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। वह 62 वर्ष की आयु तक इस पद पर रहेंगे।
भारत के खिलाफ चीन के खतरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं आपका भरोसा दिला सकता हूं कि अपने खिलाफ किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। यह तैयारी सतत चलने वाली प्रक्रिया है।..हम अपने प्रशिक्षण को ज्यादा व्यावहारिक बना रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications