निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए श्रीगंगानगर पहले स्थान पर
श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर, आशुतोष एटी पेडणेकर ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग और पेयजल विभाग के निर्देशानुसार निर्मल ग्राम पुरस्कार 2010 के लिए केवल वे ग्राम पंचायतें आवेदन कर सकती थी, जिनकी बीपीएल और एपीएल वैयक्तिक शौचालय, शाला स्वच्छता इकाई, आंगनबाड़ी बाल मित्र शौचालय एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसर की शत प्रतिशत नामवाईज प्रगति ऑनलाईन हो।
इसमें 502 आवेदनों के साथ श्रीगंगानगर जिला प्रथम स्थान पर है। इसके बाद 48 पंचायतों के आवेदन के साथ अलवर, बीकानेर और झुंझुनू जिला संयुक्त दूसरे और 46 पंचायतों के आवेदन के साथ भीलवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा है। जिले की 101 पंचायतों में से अनूपगढ़ की 29, श्रीगंगानगर की 9, श्रीकरणपुर की 20, पदमपुर की 18, रायसिंहनगर की 9, सादुलशहर की 11 तथा सूरतगढ़ की 5 पंचायतें शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications