कैंसर से बचाव नहीं करती है शराब

इंग्लैंड स्थित कैंसर रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं का कहना है कि शराब का सेवन कैंसर से बचाव नहीं कर सकता। इससे पहले कहा गया था कि रेड वाइन के सेवन से कैंसर से बचा जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने इन मान्यताओं को गलत करार देते हुए कहा कि प्रतिदिन एक बड़ा ग्लास वाइन पीने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि शराब का लगातार सेवन करना मुंह के कैंसर को न्यौता देने की तरह है। कैंसर रिसर्च सेंटर मुख्य शोधकर्ता एड यंग ने कहा, "यह स्पष्ट हो गया है कि सभी प्रकार की शराब से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इस बात के प्रमाण नहीं हैं कि रेड वाइन का सेवन करने से कैंसर से बचा जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+