डर को दूर भगा सकता है एक्यूपंक्चर
शोधकर्ताओं के अनुसार एक्यूपंक्चर पद्यति का पांच मिनट इस्तेमाल करने के बाद दंत चिकित्सक के पास जाने का भय दूर हो सकता है। वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
वेबसाइट के अनुसार दंत चिकित्सकों के पास इलाज के लिए जाने की बात सुनकर भयभीत होने वाली 16 महिलाओं और चार पुरुषों पर एक्यूपंक्चर पद्यति का इस्तेमाल किया गया। शोधकर्ताओं ने इन सभी के सिर के दो प्वाइंटस पर एक्यूपंक्चर पद्धति का इस्तेमाल किया। जिसके बाद उनके दिल से चिकित्सक के पास जाने का भय लगभग खत्म हो गया।
इंडो-एषियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications