एबीवीपी के बिहार बंद का मिलाजुला असर

पटना में बंद का अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। पटना में आम दिनों की तरह आवागमन चल रहा है। इधर, आरा में कुछ बंद समर्थकों ने रेल रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। मुजफ्फरपुर, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर जिले में भी बंद का मिलाजुला असर देखा जा रहा है।
पढ़ें- कला के जरिए कंडोम के प्रयोग पर जोर
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने गुरुवार को बताया कि पटना के सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों क तैनात किया गया है।
उल्लेखनीय है कि किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की शाखा खोलने के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने 29 मार्च को पटना में प्रदर्शन किया था, जिनपर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications