शिक्षा के जरिए देश को मजबूत बनाएं: प्रधानमंत्री (लीड-1)
शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के गुरुवार से लागू होने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि बिना किसी लैंगिक और सामाजिक भेदभाव के सभी बच्चों की शिक्षा तक पहुंच हो। हमारी सरकार, राज्य सरकारों की भागीदारी के साथ यह सुनिश्चित करेगी कि शिक्षा के अधिकार कानून को लागू करने में धन की कमी आड़े न आए।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हर भारतीय बच्चा, लड़की और लड़का, शिक्षा की रोशनी से रोशन हो। मैं चाहता हूं कि हर भारतीय एक बेहतर भविष्य का सपना देखे और उस सपने को पूरा करने के लिए काम करे।"
प्रधानमंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें लंबी दूरी तय करके विद्यालय जाना पड़ता था। उन्होंने कहा, "मैं किरोसीन के लैम्प की मंदी रोशनी के नीचे पढ़ता था। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह शिक्षा की वजह से हूं।" प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे शिक्षा के जरिए देश को मजबूत बनाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications