राम मंदिर को भूली नहीं है भाजपा : गडकरी
कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी राम मंदिर मुद्दे को भूली नहीं है।
गडकरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पार्टी का अध्यक्ष बदल जाने का मतलब यह नहीं है कि पार्टी की नीतियां भी बदलें।"
गडकरी से दरअसल यह पूछा गया था कि क्या पार्टी राम मंदिर मुद्दे को भूल गई है क्योंकि वह सिर्फ आर्थिक नीतियों और महंगाई की बात कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications