गोकशी पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार : विहिप

विहिप ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा के समूचे गोभक्तों को बाहर निकाले जाने की तीव्र आलोचना करते हुए सरकार से जवाब मांगा है कि क्या दिल्ली विधानसभा में कोई गोभक्त नहीं बैठ सकता?

बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के रामकृष्ण पुरम में हुई दो दर्जन से अधिक गायों की हत्या और धड़ल्ले से गोमांस का अवैध कारोबार का पता चलना यह साबित करता है कि दिल्ली में किस प्रकार खुले आम गायों की हत्या हो रही है।

विहिप के प्रांत मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् दिल्ली प्रांत झण्डेवालान स्थित कार्यालय में आज हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि दिल्ली में बढ़ती हुई गो हत्याएं देश की राजधानी के लिए अभिशाप हैं तथा बुधवार को दिल्ली विधान सभा से गोभक्तों को जिस प्रकार बाहर किया गया। उसकी हम घोर निन्दा करते हैं।

प्रस्ताव में यह भी चेतावनी दी गयी है कि यदि दिल्ली पुलिस व सम्बन्धित विभाग गो हत्या में लिप्त गैंग का पर्दाफाश नहीं करते और उपरोक्त मांगों पर कार्यवाही नहीं करते तो मजबूरन विहिप, बजरंग दल व दिल्ली के सभी गो भक्त राजधानी के कोने-कोने से एक प्रचण्ड आन्दोलन को खड़ा करने को मजबूर होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+