हिमाचल को अब भी कर छूट पैकेज की उम्मीद
कर छूट योजना बुधवार को समाप्त हो गई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने वर्ष 2003 में राज्य के उद्योगों को 10 साल तक उत्पाद कर में 100 फीसदी छूट देने के लिए एक विशेष औद्योगिक विकास पैकेज मंजूर किया था। सरकार ने बाद में इस अवधि को घटा कर मार्च 2010 कर दिया था।
राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आईएएनएस से कहा,"इस बारे में मैंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कई बार बात की है। हमें पूरी उम्मीद है कि पैकेज की समय सीमा 2013 तक बढ़ा दी जाएगी।"
उन्होंने कहा,"हम फिर से इस बारे में मनमोहन सिंह से मिलने की योजना बना रहे हैं। छोटे राज्यों को मिलने वाले विशेष औद्योगिक पैकेज की समाप्ति से उनको धक्का लगेगा।"
नेता विपक्ष कांग्रेस की विद्या स्टोक्स ने कहा, "हम इस मुद्दे के प्रति काफी संवदेनशील हैं। हमने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है। औद्योगिक पैकेज को 2013 तक बढ़ाने के बारे में हम फिर से मिल कर बात करेंगे"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications