ब्रिटिश महिला के हत्यारे ने जेल में की आत्महत्या
पणजी, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2007 में ब्रिटिश महिला की हत्या करने के आरोप में पिछले सप्ताह ही आजीवन कारावास की सजा पाए 30 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर जेल के वार्ड में बने शौचालय में आत्महत्या कर ली।
आनंद कांबली को 52 वर्षीय घरेलू हिंसा परामर्शदाता डेनिस हिंगिंस की हत्या का दोषी करार दिए जाने के बाद स्थानीय अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
पुलिस महानिरीक्षक (जेल) मिहिर वर्धन ने आईएएनएस को बताया, "कांबली को गुरुवार को वार्ड के शौचालय में मृत पाया गया। हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और हिरासत में मौत का मामला दर्ज किया गया है।"
वर्धन ने बताया कि उसके पास से बैंडेज का एक बड़ा टुकड़ा मिला है। ऐसा लगता है कि हाल ही में कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसने बैंडेज के टुकड़े को अपने पास रख लिया था। कांबली ने उस समय आत्महत्या की जब 23 अन्य कैदी वार्ड में सो रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications