चेचेन विद्रोहियों ने मास्को विस्फोटों की जिम्मेदारी ली
चेचेन विद्रोही संगठन के आतंकवादी डोकू इमारोव ने एक वीडियो संदेश में विस्फोटों की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि रूस में हमले जारी रहेंगे।
इमारोव ने कहा कि कॉकेशस क्षेत्र में रूसी सुरक्षा बलों द्वारा चेचेन नागरिकों की हत्या के खिलाफ उसने यह कदम उठाया था।
गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे। पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 39 लोग मारे गए और 95 घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications