जम्मू एवं कश्मीर में 15 मई से होगी जनगणना
राज्य में जनगणना निदेशक फारुक अहमद ने आईएएनएस को बताया, "राज्य की जलवायु परिस्थितियों और कर्मचारियों की उपल्बधता को ध्यान में रखते हुए जनगणना का काम दो चरणों में किया जाएगा।"
देश के अन्य राज्यों की तरह ही जम्मू एवं कश्मीर में भी 15 मई को जनगणना का काम शुरू हो जाएगा।
अहमद के मुताबिक राज्य में जलवायु परिस्थितियों और दूर दराज के पर्वतीय इलाकों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम तैयार किया गया था। राज्य का 2,101,437 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा पर्वतीय इलाकों में स्थित है। राज्य के कुल क्षेत्र 2,222,236 वर्ग किलोमीटर का 79,000 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान के नियंत्रण में है जबकि 42,685 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र चीन के साथ है।
मई के मध्य में 33,000 से अधिक अधिकारी जनगणना अभियान की शुरूआत करेंगे। निदेशक ने कहा, "पहले चरण में आवासों की गिनती और जनसंख्या की गिनती की जाएगी, जो सितंबर तक चलेगा। उसके बाद फोटो एकत्रित करने और बायो मेट्रिक डाटाबेस पर फिंगरप्रिंट दर्ज करने का काम शुरू किया जाएगा।"
फारुक अहमद ने बताया कि जनगणना के समय सुरक्षाबलों के जवानों की गिनती भी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications