राजौरी मुठभेड़ में 6 आतंकवादी ढेर (लीड-2)
पुलिस के मुताबिक यहां से 200 किलोमीटर उत्तर में कालाकोट इलाके में सुरक्षा बलों और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में ये आतंकवादी मारे गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफाकत वताली ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "सभी लोग पाकिस्तानी हैं और लश्कर से संबंधित हैं।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की यह एक बड़ी कामयाबी है।
पिछले तीन दिनों के दौरान इस इलाके में दूसरी बार सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है।
उल्लेखनीय है कि घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब गश्त बढ़ा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications