युवाओं को विज्ञान की ओर आकर्षित करने की जरूरत : प्रधानमंत्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च की आधारशिला रखने और नेशनल केमिकल लेबोरेटरी की हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने यह बात कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने विज्ञान सहित शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार के लिए विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें स्कूलों में विज्ञान की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है। विज्ञान व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में खर्च बढ़ाने के साथ-साथ शैक्षिक उद्योग को मजबूत करने की जरूरत है।"

उन्होंने आगाह किया कि शोध और विकास क्षेत्र में भारत की साख को खतरा पैदा हो सकता है, यदि देश में युवाओं में राष्ट्रीय शोधशालाओं, विज्ञान एजेंसियों और ज्ञान आधारित उद्योगों के प्रति रुझान न विकसित किया जाए।

उन्होंने वैज्ञनिक समुदाय से समाज के सबसे पिछड़े समुदाय के लोगों के जीवन में बदलाव के लिए आवश्यक समाधान ढूंढ निकालने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार ने वर्ष 2010-20 को 'आविष्कारों का दशक' घोषित किया है। हमें आविष्कारों के प्रति युवाओं में जज्बा पैदा करना होगा और समेकित विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं को समाधान निकालने के बाबत प्रेरित करना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+