निर्यात में 34.8 फीसदी की वृद्धि
वैश्विक मंदी के कारण अक्टूबर 2008 से लगातार 13 माह तक निर्यात में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद बढ़ोतरी का रुख देखा गया।
फरवरी में निर्यात 16.09 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में डॉलर में 34.8 फीसदी और रुपये में 26.7 फीसदी ज्यादा है। पिछले वर्ष फरवरी में निर्यात 119.41 अरब डॉलर का हुआ था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच निर्यात में डॉलर में 11.3 फीसदी और रुपये में 6.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
फरवरी में आयात में भी वृद्धि दर्ज की गई। डॉलर के संदर्भ में इसमें 66.4 फीसदी और रुपये के संदर्भ में इसमें 54.4 फीसदी की वृद्धि हुई और यह फरवरी 2009 के 15.06 अरब डॉलर की तुलना में 25.06 अरब डॉलर हो गया।
अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच कुल आयात में डॉलर के संदर्भ में 13.5 फीसदी की जबकि रुपये के संदर्भ में 8.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में निर्यात में 15 से 20 फीसदी की दर से वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications