श्रीलंका में 25 वर्ष बाद खुला राष्ट्रीय उद्यान
वर्ष 1985 में तमिल टाइगर्स द्वारा राष्ट्रीय पार्क के 23 वन्यजीव अधिकारियों की हत्या किए जाने के बाद सरकार ने इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। वर्ष 1905 में इस अभयारण्य की नींव रखी गई थी और 1938 में इसे राष्ट्रीय पार्क के रूप में उन्नत किया गया था।
श्रीलंका में मई 2009 में देश में गृह युद्ध खत्म होने के बाद पिछले महीने राष्ट्रीय पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ से पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन मंत्री पटाली चाम्पिका राणावाका ने सिन्हुआ से बताया, "राष्ट्रीय पार्क को फिर से खोल दिया गया है। मौजूदा समय में देश के सभी राष्ट्रीय पार्क अब खुले हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications