रक्तचाप कम करना है तो चॉकलेट खाइए
शोधकर्ताओं के मुताबिक एक दिन में यदि आप थोड़ी मात्रा में चॉकलेट खाते हैं तो आप रक्तचाप और ह्दय की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
जर्मनी में शोधकर्ताओं ने 35 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के 19,357 लोगों पर कम से कम दस वर्षो तक प्रयोग किया और पाया कि 7.5 ग्राम प्रतिदिन चॉकलेट खाने वाले लोगों का रक्तचाप कम हो चुका है।
वहीं दूसरी तरफ एक दिन में केवल 1.7 ग्राम चॉकलेट खाने वालों की तुलना में 7.5 ग्राम चॉकलेट खाने वालों में दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 39 फीसदी कम था।
इस शोध का नेतृत्व कर रहे जर्मनी के ब्रॉयन बुजसे ने कहा, "अधिक मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने वाले लोगों में कम मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने वालों की तुलना में 39 फीसदी कम खतरा होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications