सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा के लिए वुड्स के पुतले को कंडोम पहनाया
हेराल्ड सन के अनुसार भोजन और वाइन पर लिखने वाली बारबरा हेनसेन ने इस आदमकद पुतले को बनाया है। कैबेज एंड कंडोम्स रेस्तरां में खड़े इस पुतले को गुलाबी शर्ट, नारंगी पैंट, पीली टोपी और जूते पहनाए गए हैं। यह पूरी तरह कंडोम से बना है।
एक क्रिसमस ट्री के साथ खड़े किए गए पुतले को कंडोम से सजाया भी गया है।
इस रेस्तरां की स्थापना जनसंख्या और सामुदायिक विकास एसोसिएशन ने वर्ष 1986 में बैंकाक में की। परिवार नियोजन, ग्रामीण परियोजनाएं, पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधन विकास, छात्रवृत्ति और एचआईवी/एड्स शिक्षा इसके व्यंजनों की सूची में शामिल हैं।
यहां तक कि इस रेस्तरां के एक प्रमुख व्यंजन का नाम 'याम टुंग यांग' या कंडोम सलाद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications