सीसीएल को 1500 करोड़ रुपये का मुनाफा
सीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर. के. साहा ने कहा, "वर्ष 2009-10 में लाभ करीब दोगुना होकर 1500 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पूर्व के वित्त वर्ष में मुनाफा 763.80 करोड़ रुपये था।"
उन्होंने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष के दौरान 4.7 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया जबकि लक्ष्य 4.61 करोड़ टन का था।
उन्होंने कहा, "यदि नक्सलियों ने 35 दिनों तक हड़ताल नहीं की होती तो उत्पादन 4.8 करोड़ टन तक पहुंच सकता था।"
चालू वित्त वर्ष (2010-11) के लिए सीसीएल ने 5.0 करोड़ टन का उत्पादन लक्ष्य तय कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications