राजौरी में मुठभेड़ जारी, 1 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक यहां से 200 किलोमीटर उत्तर में राजौरी जिले के बाघला इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। हमें संदेह है कि घटना स्थल पर अभी भी कम से कम दो से तीन आतंकवादी मौजूद हैं।"
कालाकोट इलाके में इससे पहले मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आशंका है कि आतंकवादी घुसपैठिए हैं।
घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब गश्त बढ़ा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications