भ्रष्टाचार से निपटने पर जोर देंगे सेनाध्यक्ष (लीड-2)

सिंह ने गुरुवार को थल सेनाध्यक्ष कार्यालय में पहले दिन 'गार्ड ऑफ ऑनर' लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, "जब तक हमारा अंदरूनी स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा तब तक हम बाहरी चुनौतियों का बखूबी सामना नहीं कर सकेंगे।"

सिंह ने कहा, "आंतरिक सेहत बहुत जरूरी है। किसी भी संगठन के बेहतर प्रदर्शन के लिए यह आवश्यक है कि आंतरिक सेहत बेहतर हो। यही वजह है कि बुनियादी मूल्यों, चरित्र और परंपरा पर ध्यान देने की जरूरत है।"

उनसठ वर्षीय सिंह ने बुधवार को 26वें थल सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। वह 62 वर्ष की आयु तक इस पद पर रहेंगे।

भारत के खिलाफ चीन के खतरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह हैं। तैयारी हमेशा चलते रहने वाली प्रक्रिया है.. हम अपने प्रशिक्षण के तौर-तरीकों को ज्यादा व्यावहारिक बना रहे हैं।"

जनरल सिंह ने 'बुनियादी मूल्यों' की बात उस समय कही जब उनसे सेना में भ्रष्टचार के बारे में पूछा गया।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, "यह हमारी निस्वार्थता और व्यावसायिकता है, इस पर मैं ध्यान दे रहा हूं। ये सुनिश्चित करते हैं कि हमारा आचरण निर्माण बेहतर बने, और मैं इन बुनियादी मूल्यों पर जोर देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "परपंरा, हमारी मजबूत व्यवस्था में यह पहले से है.. इसे और मजबूत करने की जरूरत है ताकि हमें लगे कि सेना की छवि को जो चीजें प्रभावित करती हैं, वह हमें नहीं चाहिए। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि सेना की छवि को प्रमुखता मिले।"

सिंह का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्वी कमान के प्रमुख के पद पर रहते हुए उन्होंने सुकना भूमि घोटाले में सख्त कार्रवाई की सिफारिश की थी।

सिंह ने दो लेफ्टिेनेंट जनरल अवधेश प्रकाश और पी.के.रथ के खिलाफ कोर्ट मार्शल की सिफारिश की थी।

पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर रथ को दंडित करने को लेकर सहमत थे लेकिन उन्होंने प्रकाश की सजा कम कर दी।

सेना के सामने चुनौतियों और उसकी तैयारियों के बारे में जनरल सिंह ने कहा, "बहुत सारी चुनौतियां हैं। कोई भी सेना चुनौतियों से निपटने के लिए लगातार तैयारियां करती रहती है। ऐसा नहीं है कि आज हम तैयार नहीं है। लेकिन हमेशा और बेहतर किया जा सकता है और हम उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "हथियार एक पक्ष है, प्रशिक्षण दूसरा पक्ष है, अगले 20 वर्ष में बदलाव पर काम करना एक अलग पक्ष है। हम इन सभी चीजों पर एक पैकेज की तरह काम कर रहे हैं।"

सेना की तुरंत की जरूरतों के बारे में उन्होंने कहा कि बंदूकों की जरूरत है, जो हमें प्रभावित करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+