राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह में पहुंचेंगे प्रिंस चार्ल्स
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स दिल्ली में आगामी तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।
खेलों में प्रिंस चार्ल्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ब्रिटिश उच्चायोग ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "हमें यह बताने में काफी प्रसन्नता हो रही है कि अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रिंस चार्ल्स, महारानी एलिजाबेथ का प्रतिनिधित्व करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ ने वर्ष 2006 में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खलों में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications