अदालत का फैसला शिरोधार्य : लालू
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गुरुवार को उन्होंने कहा, "अदालत के फैसले को मैं शिरोधार्य करता हूं। मुझे न्यायपालिका पर प्रारंभ से ही विश्वास रहा है। न्यायपालिका में न्याय मिलना निश्चित होता है। मैं इस फैसले से खुश हूं।"
उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके ऊपर जो अन्य आरोप हैं, उनमें भी उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, "ये मामले न्यायालय में लंबित है। इनमें भी मुझे जरूर न्याय मिलेगा।"
सर्वोच्च न्यायालय से मिली राहत के बाद राजद के प्रदेश कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं और खुशियां मनाई गईं।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने राहत देते हुए कहा कि बिहार सरकार को निचली अदालत के फैसले को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती देने का अधिकार नहीं है।
लालू और राबड़ी ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आय से ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार की अपील को सुनवाई के लिए मंजूर करने के पटना उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications