जयपुर में वृद्ध दंपति की हत्या
पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की पहचान गिर्राज प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी के रूप में की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां पाया कि गिर्राज प्रसाद शर्मा के सिर और शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।
पुलिस ने आशंका जताई है कि लुटेरों ने पैसों की खातिर शर्मा और उनकी पत्नी की हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications