भारत-पाक के बीच अमन का कवयित्रियों ने दिया संदेश
'जियो न्यूज' के मुताबिक कराची कला परिषद में आयोजित 'भारत-पाक महिला कविता सम्मेलन' में दोनों देशों की मशहूर कवयित्रियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से दोनों देशों के बीच माहौल को मधुर बनाकर शांति और प्यार कायम करने की बात कही।
कराची में बुधवार को आयोजित किए गए इस समारोह की अध्यक्षता मशहूर पाकिस्तानी कवयित्री अदीबा किश्वर नाहीद ने की जबकि टेलीविजन अभिनेत्री बसरा अंसारी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की।
कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित व्यक्तिओं और दर्शकों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की साझा संस्कृतियां हैं जिसको कवयित्रियों ने गीतों के माध्यम से परिलक्षित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications