उड़ीसा में नक्सलियों के विरुद्ध संयुक्त अभियान शुरू
भुवनेश्वर।
उड़ीसा में अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया, "यह संयुक्त अभियान कुछ क्षेत्रों में चार दिन पहले शुरू किया गया था।" id="toptextpromo">पांडा
ने बताया कि अर्धसैनिक बलों की पांच बटालियन जिसमें लगभग 5,000 सुरक्षाकर्मी शामिल थे, सप्ताह भर पहले ही राज्य में अभियान को अंजाम देने के लिए आ चुके थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मल्कानगिरी, कोरापुट और रायगाड़ा जिलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के विरुद्ध अभियान शुरू किया जा चुका है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक में नक्सली सक्रिय हैं। कम से कम छह जिलों को नक्सलियों का गढ माना जाता है। अधिकारियों के मुताबिक उड़ीसा के बाद पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी इसी प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।











Click it and Unblock the Notifications