भारतीय मूर्तिकार के टॉवर को ओलंपिक पार्क में मिला स्थान
कम्प्यूटर पर तैयार किए गए टॉवर के इस मॉडल को बुधवार को यहां ओलंपिक पार्क की कलात्मक केंद्रीय वस्तु के रूप में चुना गया। इस टॉवर को दुनिया की प्रसिद्ध स्थापत्य कलाओं लंदन के बिग बेन और न्यूयार्क के स्टेचू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा माना जा रहा है।
इस टॉवर को 'आर्सेलर मित्तल ऑर्बिट' नाम दिया गया है और 1.91 करोड़ पाउंड के इस निर्माण के लिए 1,400 टन इस्पात की जरूरत होगी। नवंबर 2011 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
भारतीय इस्पात उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल इस परियोजना के लिए 1.6 करोड़ पाउंड देंगे। समाचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक शेष राशि 'ग्रेटर लंदन अथॉरिटी' की ओर से दी जाएगी।
'टर्नर प्राइज' विजेता कलाकार अनीश कपूर और संरचनात्मक इंजीनियर सेसिल बाल्मोंड ने इसे डिजाइन किया है। इस टॉवर के लंदन में पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications