एलएंडटी का रॉल्स-रायस से समझौता
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और ब्रिटेन स्थित ऊर्जा कंपनी रॉल्स-रायस ने परमाणु व्यापार की संभावनाएं तलाशने के लिए एक समझौता किया है।
एलएंडटी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारत और विदेशों में 'लाइट वाटर रिएक्टरों' (एलडब्ल्यूआर) की अनुमानित मांग से निपटने के लिए दोनों कंपनियां आपस में सहयोग करेंगी।
दुनिया भर के 60 फीसदी असैन्य परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में एलडब्ल्यूआर प्रौद्योगिकी का उपयोग हो रहा है।
दोनों कंपनियां परमाणु उपकरणों और नियंत्रण, इंजीनियरिंग उत्पादों और सेवा, रिएक्टर की सामग्री और कचरा प्रबंधन में भी सहयोग करेंगी।
बयान के अनुसार भारत और ब्रिटेन के बीच हुए असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के बाद दोनों कंपनियों के बीच समझौता हुआ। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए समझौते के अनुसार दोनों देशों के उद्योग असैन्य परमाणु व्यापार में शामिल हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications