शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 165 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 164.85 अंकों (0.94 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,692.62 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,706.56 के ऊपरी और 17,555.04 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 41.40 अंकों (0.79 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,290.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,298.60 के ऊपरी और 5,249.20 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 59.68 अंकों (0.88 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,865.86 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 206.16 अंकों (2.43 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,703.59 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.26 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्यों में 1.54 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), वाहन और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.22 प्रतिशत, वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.08 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 0.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 2204 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 613 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications