गोरखपुर विश्वविद्यालय में तोड़फोड़, आगजनी

Police
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को आक्रोशित छात्रों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय के एनटी छात्रावास में गुरुवार दोपहर मोटरसाइकिलों पर आए बाहरी युवकों ने विश्वविद्यालय के छात्रों से मारपीट की और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। इस दौरान भगदड़ में युवकों की मोटरसाइकिलें वहां छूट गई।

आक्रोशित छात्रों ने उन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर आस-पास तोड़फोड़ की और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ छात्रों की झड़प भी हुई।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। विश्वविद्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रावास आकर हमला करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+