त्रिपुरा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने खुदकुशी की
पुलिस अधिकारी नारायण चंद्र साहा ने आईएएनएस को बताया कि 60 वर्षीया चौधरी ने बुधवार रात पंखे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया,"शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी की वजह कोई असाध्य रोग की वजह हो सकता है।"
त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति अरूणोदय साहा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कुछ सालों से बीमार थी और उन्होंने कुछ वर्ष पहले भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications