बिहार बंद का मिश्रित असर, कई समर्थक हिरासत में (लीड-1)

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नवादा, आरा तथा गया में रेल मार्ग को भी अवरुद्ध करने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने जल्द ही समर्थकों को खदेड़ दिया। पटना विश्विद्यालय में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की झड़प होने की भी सूचना है।

बेगूसराय में शहर की दुकानें बंद हैं। समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगजनी कर आवागमन बाधित कर दिया। इधर, किशनगंज, बक्सर, मुंगेर, मोतिहारी में भी बंद का मिला जुला असर रहा। गोपालगंज में एक सरकारी अधिकारी के वाहन पर भी बंद समर्थकों द्वारा पथराव किए जाने की सूचना है। भागलपुर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार राज्य के विभिन्न स्थानों से अब तक 100 से ज्यादा बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।

प्रशासन ने बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक राज्य के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने का आदेश पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने गुरुवार को बताया, "राजधानी के सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बंद को विश्व हिन्दु परिषद का भी समर्थन प्राप्त है।"

उल्लेखनीय है कि किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय की शाखा खोलने के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने 29 मार्च को पटना में प्रदर्शन किया था जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+