मार्च में हुंडई ने 31501 कारों की बिक्री की
मार्च में कंपनी की बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इसके अलावा कंपनी ने मार्च 2010 में 23534 कारों का निर्यात किया, जबकि मार्च 2009 में इसने 21405 कारों का निर्यात किया था।
इस तरह मार्च में कंपनी ने कुल 55035 कारों की बिक्री की जो पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में 19.2 फीसदी अधिक है।
कंपनी ने ए2 सेग्मेंट की 50715 कारों की बिक्री की। इसमें सैंट्रो, आई10, गेट्ज और आई20 शामिल है।
कंपनी के निदेशक (बिक्री और विपरण) अरविंद सक्सेना ने कहा, "वित्त वर्ष समाप्त हो चुका है। वर्ष के दौरान सरकार ने सही समय पर प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की और कार ऋण पर ब्याज की दरों में कटौती की। इन कारकों का पिछले साल मांग बढ़ाने पर सकारात्मक असर पड़ा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications