यहां शिक्षा की वजह से हूं: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने शिक्षा के अधिकार कानून के गुरुवार से लागू होने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मेरा जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। विद्यालय जाने के लिए मुझे पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। 'मैं किरोसिन के लैम्प की मंद रोशनी के नीचे पढ़ता था।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आज जो भी हूं, शिक्षा की वजह से हूं।" सिंह का जन्म पंजाब (पाकिस्तान) के वाह गांव में हुआ था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें प्राथमिक शिक्षा हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश के सभी वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हर भारतीय बच्चा, लड़की और लड़का, शिक्षा की रोशनी से रोशन हो। मैं चाहता हूं कि हर भारतीय एक बेहतर भविष्य का सपना देखे और उस सपने को पूरा करने के लिए काम करे।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि नौजवान हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हीं पर खुशहाल और मजबूत भारत निर्भर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून यह दिखाता है कि हम बच्चों के भविष्य को कितनी अहमियत देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications