रूस में विस्फोट, 2 मरे
समाचार एजेंसी इतर-तास ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से कहा कि तोतुरबिकाला इलाके में एक कार विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मंत्रालय ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कार में विस्फोटक यंत्र लगे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कार विस्फोट गुरुवार तड़के स्थानीय समयानुसार तीन बजे हुआ था।
दागेस्तान के किजलयार शहर में बुधवार को दो आत्मघाती विस्फोट हुए थे, जिनमें नौ पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग मारे गए थे और 23 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications