खाद्यान्न महंगाई दर में मामूली वृद्धि
दूध, ईंधन और दाल की कीमतों में वृद्धि के कारण मुद्रास्फीति की दर में बढ़ोतरी हुई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी थोक मूल्यों पर आधारित आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान खाद्यान्न सूचकांक में 0.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि गैर खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वर्ष पर नजर डालें तो गेहूं, गैर खाद्य वस्तुओं, दालों, फाइबर और ईंधन की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी हैं जबकि प्याज और आलू की कीमतों में गिरावट आई।
52 सप्ताह की अवधि की तुलना में निम्न वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है :
- दालें : 31.55 फीसदी
- सब्जी : 0.62 फीसदी
- दूध : 18.74 फीसदी
- गेहूं : 13.54 फीसदी
-अनाज : 10.04 फीसदी
- फल - 10.06 फीसदी
- चावल : 7.36 फीसदी
इससे पहले कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा था कि मुद्रास्फीति की दरें कम हो रही हैं। चीनी और सब्जी की कीमतों में कमी आई है और संकेतक स्थिर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications