फिर नेपाल नहीं जा सके नीतीश
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला की मृत्यु के बाद होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए उनके परिजनों ने नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा था लेकिन केंद्र सरकार की अनुमति नहीं मिलने की वजह से वह नेपाल नहीं जा सके।
सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री को नेपाल जाने की अनुमति नहीं मिली है। इसके पूर्व वर्ष 2008 में कुसहा तटबंध टूटने के बाद कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद भी मुख्यमंत्री ने नेपाल जाने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications