फुटबाल विश्व कप पर आतंकवादी खतरा नहीं : इंटरपोल
समाचार एजेंसी बुआन्यूज ने इंटरपोल के महासचिव रोनाल्ड नोबल के हवाले से बुधवार को कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि आगामी विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका सुरक्षित स्थान है। इस आयोजन को सीधा आतंकवादी खतरा नहीं है।
विश्व कप के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का आकलन करने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे नोबल ने दक्षिण अफ्रीका को इंटरपोल के सभी सदस्य देशों के समर्थन का वादा किया।
उन्होंने देश में प्रवेश स्थलों पर सुरक्षा के प्रबंधों की विशेष समीक्षा की और कहा कि दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश करने वाले सभी स्थानों पर पासपोर्ट की जांच के अत्याधुनिक प्रबंध किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल सुरक्षा के लिए खतरा बन सकने वाले लोगों को देश में प्रवेश करने से रोकना ही नहीं वरन नशीली दवाओं के कारोबार और मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों को भी रोकना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications