उमा भारती ने भाजश का अध्यक्ष पद छोड़ा

नई दिल्ली/भोपाल । मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी पार्टी भारतीय जनशक्ति (भाजश) के अध्यक्ष पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। इस पार्टी का गठन उन्होंने चार साल पहले भाजपा से निकाले जाने के बाद किया था। इस बात की भरपूर गुंजाइश है कि वह भाजपा में दोबारा लौट सकती हैं। इससे किछ ही दिन पहले भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने ऐसे संकेत दिए थे कि पार्टी से बाहर कुछ नेता घर वापस आ सकते हैं।

उमा भारती ने इस्तीफे की वजह अपनी चिंतनीय स्वास्थ्य दशा को बताया है। इसके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष से उन्होने अपने सहयोगी रहे बाबूराम निषाद को अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की है। उमा भरती के मुताबिक वह आत्मचिंतन करने के लिए जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहती हैं।

उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रहने के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रही हैं। लेकिन 2004 में वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के खिलाफ खुला विद्रोह करने का कारण पार्टी से उनकी ठन गयी थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध करने के कारण उन्हे पार्टी से निकाल दिया गया। लेकिन पिछले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह अपने गृह क्षेत्र टीकमगढ़ से भी चुनाव हार गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+