'अलकायदा-लश्कर संबंधों को दर्शाता हेडली'

वाशिंगटन। पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी डेविड हेडली द्वारा मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में संलिप्तता स्वीकार करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि आतंकवादी संगठन अलकायदा और लश्कर-ए-तैयबा के बीच गहरे संबंध हैं।

अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी 'सीआईए' के पूर्व विश्लेषक ब्रुस राइडेल के हवाले से इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। राइडेल पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य थे। फिलहाल वह ब्रूकिंग संस्थान से जुड़े हैं।

यूरोप में सक्रिय अलकायदा

राइडेल ने कहा कि हेडली द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने से इस बात की पुष्टि होती है कि यूरोप में अभी भी अलकायदा सक्रिय है। उन्होंने कहा कि एक अमेरिकी नागरिक आसानी से शिकागो से पाकिस्तान के उन इलाकों में जा सकता है, जहां आतंकवादी शिविर चलाए जा रहे हैं।

हेडली लश्कर से जुड़ा था, जिसे पहले पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी का समर्थन प्राप्त था। भले ही वर्ष 2002 से लश्कर पाकिस्तान में प्रतिबंधित है लेकिन यह संगठन अभी भी वहां सक्रिय है। हेडली के बयानों के अनुसार पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी अभी भी लश्कर की सहायता कर रहे हैं।

पाकिस्तान से कैसे जुड़ा हेडली

हेडली ने अपने बयान में अवकाश प्राप्त कर्नल पाशा का नाम लिया है। हेडली को लश्कर से जोड़ने वाला शख्स पाशा था। पाशा ने हेडली की मुहम्मद इलियास कश्मीरी से मुलकात करवाई थी। कश्मीरी उत्तरी वजीरिस्तान में अलकायदा के लिए काम करता था।

राइडेल ने कहा कि वर्ष 1990 में भी हेडली को मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले वह ड्रग इनफोर्समेंट एजेंसी के लिए पाकिस्तान में मुखबिर के रूप में काम करता था। समाचार पत्र के अनुसार हेडली मुखबिर के रूप में वर्ष 2001 तक पाकिस्तान में था। वर्ष 2002 में उसने लश्कर से प्रशिक्षण लिया। इस दौरान भी वह ड्रग इनफोर्समेंट एजेंसी से संपर्क में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+