सउदी में अल-कायदा के 100 आतंकी गिरफ्तार

Al Qaida Terrorists
दुबई। सउदी अरब के सुरक्षाबलों ने प्रमुख आतंकी संगठन अल-कायदा के करीब 100 आंकवादियों को धर दबोचा है। इन आतंकवादियों को तीन समूहों में गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 58 साऊदी अरब के ही हैं, जबकि 55 अन्‍य देशों के हैं। खबर है कि ये आतंकी साऊदी के तेल प्रतिष्‍ठानों पर हमला करने की बड़ी साजिश रच रहे थे।

गृह मंत्नालय के प्रवक्ता मंसूर अल-तुर्की के मुताबिक इन संदिग्‍ध आतंकवादियों में बांग्‍लादेश, सोमालिया और यमन के नागरिक भी शामिल हैं। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, कंप्‍यूटर, कैमरे और कई दस्‍तावेज बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग यमन स्थित अल-कायदा संगठन से ताल्‍लुक रखते हैं।

पढ़ें- आतंकवाद से जुड़ी अन्‍य खबरें

प्रवक्ता के मुताबिक ये लोग देश के पूर्वी प्रांत में मौजूद तेल भंडारों को निशाना बनाने के मंसूबों के साथ साऊदी अरब में दाखिल हुए थे। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि ये लोग किन तेल भंडारों पर हमला करने की फिराक में थे। प्रवक्‍ता ने बताया कि सुरक्षा बलों का अभियान जारी है और जल्‍द ही इनसे जुड़े अन्‍य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। यह बात पक्‍की है कि ये आतंकी साऊदी अरब पर बड़ा हमला करने की फिराक में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+